Ayushman Card Download – आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) देश के गरीब नागरिकों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएँ प्रोवाइड करती है। इस योजना के तहत लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड जारी किया जाता है, जिससे वे सरकारी और रजिस्टर्ड निजी अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क (मुफ्त) इलाज करा सकते हैं।
इसके लिए सरकार ने PMJAY पोर्टल, DigiLocker, CSC केंद्र, UMANG ऐप, और NHA पोर्टल जैसी सुविधाएँ प्रोवाइड की हैं। जिससे आप आसानी से अपना Ayushman Card Download कर सकते है और योजना का लाभ उठा सकते है।
PMJAY Portal से Ayushman Card Download कैसे करें?
आप आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के तहत आयुष्मान कार्ड को ऑनलाइन घर बैठे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
- ऑनलाइन प्रोसेस से आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.pmjay.gov.in पर जाना है।
- अब होमपेज पर ‘आपको क्या मैं पात्र हूँ?’ (Am I Eligible) लिंक पर क्लिक करना है।

- अब आपको https://beneficiary.nha.gov.in/ साइट पर redirect कर दिया जाएगा।
- वेबसाइट पर आपको login as का एक फॉर्म दिखाई देगा।

- इस फॉर्म में आपको beneficiary ऑप्शन को सेलेक्ट करके कैप्चा कोड डालना है।
- फिर इसके बाद अपना आयुष्मान कार्ड में रजिस्टर मोबाइल नंबर डालना है।
- अब आपके इसी मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी कोड आएगा जिसे डालकर वेरीफाई करना है।
- लास्ट में नीचे दिया कैप्चा डालकर Login बटन पर क्लिक करना है।
- लॉगिन होने के बाद, अब आपके स्क्रीन पर एक फॉर्म ओपन होगा।

- इस फॉर्म में आपको Scheme, State, Sub Scheme, District और Search By में Family Id, aadhaar number और PMJAY Id में से किसी भी एक ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
- सर्च करने के तुरंत बाद ही आपके सामने Ayushman Card status list ओपन हो जाएगी।

- इस लिस्ट में आपको अपना नाम देखना है और फिर card status में approved चेक करना है।
- यदि आपकी application approved हो गई है तो आप एक्शन में download लिंक पर क्लिक करके अपना Ayushman Card Download कर सकते है।
- अब आपका आयुष्मान भारत कार्ड PDF फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगा।
Ayushman Card Download Via Umang Portal
- इसके लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल में Umang ऐप डाउनलोड करना है। इस ऐप को आप Google Play Store और Apple App Store से डाउनलोड कर सकते है।
- फिर अपना अकाउंट उमंग पोर्टल पर रजिस्टर करना है।

- यदि आप पहले से Umang ऐप पर रजिस्टर हैं, तो अपने रजिस्टर Mobile Number और MPIN डालकर अपना अकाउंट लॉगिन करना है।
- लॉगिन करने के बाद आपको मेन्यू बार में स्कीम ऑप्शन पर क्लिक करना है। \

- नीचे की तरफ स्क्रॉल करते हुए Explore schemes में जाना है।

- Explore schemes में आपको Categories ऑप्शन में Health & Wellness लिंक पर क्लिक करना है।
- अब सर्च बार में ayushman card download सर्च करना है।

- अब नीचे की तरफ Ayushman Bharat योजना का ऑप्शन आ जाएगा।
- अगर आपने आयुष्मान भारत कार्ड के लिए उमंग पोर्टल से अप्लाई किया हुआ है तो आपको एप्लीकेशन स्टेटस में जाकर आपका कार्ड approved हुआ है या नहीं, ये चेक करना है।
- यदि आयुष्मान कार्ड approved हो चुका है तो आप डाउनलोड बटन पर क्लिक करके अपना Ayushman Card Download करना है।
Ayushman Card Download via NHA
National Health Authority यानी NHA (राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण) पोर्टल से आप अपना आयुष्मान कार्ड बहुत ही आसान तरीके से डाउनलोड कर सकते हैं।
- आपको राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) की आधिकारिक वेबसाइट https://beneficiary.nha.gov.in/ पर विजिट करना है।
- वेबसाइट पर पहुंचने के बाद आपको अपना अकाउंट login करना है।

- आपको सामने दिए लॉगिन फॉर्म में अपना रजिस्टर मोबाइल नंबर डालकर OTP generate करना है।
- आपके इसी मोबाइल पर एक OTP आएगा, आपको OTP डालकर आगे का प्रोसेस कम्पलीट करना है।
- फिर लास्ट में लॉगिन ऑप्शन पर क्लिक करना है, जिसके बाद आपका खाता लॉगिन हो जाएगा।
- अब आपको नया फॉर्म ओपन होने पर उसमें मांगी गई जानकारी भरनी है।

- जैसे योजना, अपने राज्य का नाम, तहसील, जिले का नाम और सर्च ऑप्शन में नीचे दिए ऑप्शन में से किसी भी एक ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
- अब आपके सामने आयुष्मान कार्ड एप्लीकेशन का स्टेटस ओपन हो जाएगा।
- एप्लीकेशन status में आपको निम्नलिखित जानकारी मिलेगी।
- आपको अपने नाम के सामने लिखे कार्ड स्टेटस ऑप्शन में approved लिखा हुआ दिखाई देगा।
- जिसका मतलब आपका आयुष्मान कार्ड बन चुका है।
- आपको डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करके अपना आधार authentication करना है।

- इस authentication फॉर्म में आपको अपना आधार नंबर डालकर authentication mode को सेलेक्ट करना है।
- फिर नीचे authentication बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपकी स्क्रीन पर आपका आयुष्मान कार्ड ओपन हो जाएगा।
- आपको डाउनलोड बटन पर क्लिक करके अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर लेना है।
- इस तरह से इन सभी स्टेप्स के जरिए आप ऑनलाइन घर बैठे ही अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
Download Ayushman Card via DigiLocker Portal
- DigiLocker पोर्टल से अपना आयुष्मान भारत कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको अपने फ़ोन में DigiLocker App को इनस्टॉल करना है।
- आप चाहे तो अपने ब्राउज़र में DigiLocker के official portal https://www.digilocker.gov.in/web/home search कर सकते है।
- अब आपको वेबसाइट पर अपना अकाउंट लॉगिन करना है।
- यदि आपका DigiLocker पर पहले से खाता नहीं है, तो “Sign Up” ऑप्शन पर क्लिक करके अपना खाता रजिस्टर करना है।
- आगे लॉगिन करने के बाद, इसके dashboard में आपको “Search Documents” सेक्शन में जाना है।

- Search Documents में आपको ayushman card download लिखकर सर्च करना है।
- अब नीचे की तरफ आपको Ayushman Bharat का एक ऑप्शन दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
- इसके बाद एक new page ओपन होगा, जिसमे आपके सामने लगभग दो ऑप्शन आएँगे।

- आपको Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana वाले ऑप्शन पर जाना है।
- अब आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा जिसमे आपको required details PMJAY ID और State Name भरना है।

- लास्ट में आपको नीचे दिए Get Document बटन पर क्लिक करना है।
- ऐसा करते ही आपके सामने आपका आयुष्मान कार्ड ओपन हो जाएगा।
- अब आपको डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करके इसे पीडीऍफ़ फॉर्मेट में डाउनलोड करना है।
Ayushman Card Download Via Ayushman App
- आपको अपने स्मार्टफोन के प्ले स्टोर (Android) या ऐप स्टोर (iOS) पर जाना है।
- फिर सर्च बार में “Ayushman App” टाइप करना है।

- अब आपको इस आधिकारिक ऐप को अपने मोबाइल में इंस्टॉल करना है।
- इसके बाद आपको Beneficiary ऑप्शन सेलेक्ट करने अपना मोबाइल नंबर डालकर लॉगिन करना है।
- फिर अपना राज्य, जिला, और योजना (PMJAY) को सेलेक्ट करना है।
- सर्च के लिए परिवार आईडी, आधार नंबर, नाम, या PMJAY आईडी ऑप्शन में से एक को चुनना है।
- अब आयुष्मान अप्लीकेशन स्टेटस ओपन होगा, जिसमे approved लिखा होगा।
- Approved होने पर आपको डाउनलोड बटन पर क्लिक करना है।
- फिर ऑथेंटिकेशन वेरीफाई करके Ayushman Card Download करना है।
Contact Details
| प्लेटफॉर्म | कॉटक्ट डिटेल्स |
| NHA Portal | टोल-फ्री कॉल सेंटर: 14555 |
| UMANG Portal | ईमेल आईडी: customercare[at]umang[dot]gov[dot]in कस्टमर सपोर्ट नंबर: 10505 |
| PMJAY Portal | 14555, 1800110770 |
| DigiLocker | support.digilocker.gov.in |